फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instructors met with CDO regarding school change demand

विद्यालय परिवर्तन सम्बन्धी मांग को लेकर सीडीओ से मिले अनुदेशक

Tue, 04 Feb 2020 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Instructors met with CDO regarding school change demand
चित्रकूट। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव के नेतृत्व में अनुदेशक साथियों ने मुख्य विकास अधिकारी को तहसील दिवस में ज्ञापन सौंपकर विद्यालय परिवर्तन के लम्बित प्रकरण को अतिशीघ्र निस्तारित कराने की मांग की है। मंगलवार को सीडीओ को सौंपे पत्र में जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि राज्य परियोजना निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशानुसार पूरे प्रदेश में अंशकालिक अनुदेशकों के विद्यालय परिवर्तन किये जा रहे हैं। जनपद चित्रकूट में भी उक्त आदेश के अनुपालन में इच्छुक अनुदेशकों से एक-एक नहीं दो-दो बार आवेदन भरवाये गये हैं परन्तु अभी तक विद्यालय परिवर्तन सम्बन्धी कार्य को अंतिम रूप नहीं दिया गया। इस मौके महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, श्रीकेशन सिंह, राजकरण यादव, शिवशंकर उपाध्याय, देशशरण सिंह, विजय, मिथलेश्वरी, आशा यादव, ममता विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिंह पटेल, रामचन्द्र, जयकरण , मुन्नालाल, रमेश चन्द्र, नरेन्द्र, अभय आदि अनुदेशक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

चित्रकूट। आशा ज्योति जन कल्याण समिति द्वारा गत वषों की भांति साल भी नौ फरवरी रविवार को साहित्य सम्मेलन एवं जन जागरण अभियान का आयोजन स्व रामलाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसरीपुरवा बारामाफी में आयोजित किया जायेगा। जिसमें जिले के समाजसेवी, साहित्यकार वं चिंतक भाग लेंगे। यह जानकारी आयोजक रविकरण यादव ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed