{"_id":"622b965dadcd7e55f05a863c","slug":"instructions-given-for-cleanliness-in-food-in-old-age-home-chitrakoot-news-knp685131124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम में खानपान पर सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम में खानपान पर सफाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने शुक्रवार को वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान खान-पान में सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वृद्धजनों को अधिकारों की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में कुल 76 वृद्धजन उपस्थित पाए गए। जिनमें 52 पुरुष व 24 महिलाएं थी। वृद्धाश्रम प्रबंधक ने बताया कि सभी को सुबह नाश्ते में पूड़ी, चाय व दोपहर के भोजन में रोटी, मूली की सब्जी, चावल, दाल, अचार, मिर्च व सलाद दिया गया। सचिव ने रसोईघर का निरीक्षण भी किया।
रसोईघर सामान्यतया साफ-सुथरा पाया गया। रसोईघर के बाहर मीनू चार्ट चस्पा किया गया है। सचिव ने रसोइयों को खान-पान में साफ-सफाई बरतने के निर्देश दिए। सभी वृद्धजन अपने कमरों में आराम करते पाए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें ‘वृद्धजन के अधिकार’ विषय पर बात की गई। वृद्धजनों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनको निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में बताया गया।