फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Inspector and accountant clashed during measurement

Chitrakoot News: पैमाइश के दौरान भिड़े दरोगा व लेखपाल

Thu, 25 Apr 2024 04:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Inspector and accountant clashed during measurement
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के कैंप का पुरवा में कई सह खातेदारों की भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व की टीम व पुलिस की टीम के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल रहा। इसमें लेखपाल व दरोगा एक दूसरे को धक्कामुक्की करते व नायब तहसीलदार वहां से हटते देखे गए। बाद में आपसी रजामंदी से मामले का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शहर से सटे कैंप का पुरवा की एक सह खातेदारों की भूमि पर विवाद के चलते शिकायती पत्र के आधार पर राजस्व विभाग की टीम को लेकर नायब तहसीलदार मंगल यादव व हिमांशू पहुंचे थे। उनके साथ ही सुरक्षा के लिए सीतापुर चौकी की पुलिस टीम भी थी। पैमाइश के दौरान लेखपाल व एक दरोगा के बीच धक्का मुक्की व मारपीट की नौबत आ गई। इसी का वीडियो वायरल हुआ। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस संबध में तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने बताया कि मामले का निस्तारण हो चुका है। दोनों पक्ष आपसी गलतफहमी के चलते पैमाइश के दौरान भिड गए थे जिसका रजामंदी से निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed