{"_id":"5f60f5678ebc3e57b95aca4a","slug":"inspection-of-the-marked-land-of-the-hotel-near-devangana-valley-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp582842790","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में देवांगना घाटी के पास होटल की चिहिंत भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में देवांगना घाटी के पास होटल की चिहिंत भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय के साथ हवाई पट्टी व देवांगना घाटी के पास होटल, रेस्टोरेंट बनाए जाने को चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप निर्धारित समयसीमा के अनुसार गुणवत्ता परक कार्य कराएं।
मंगलवार को मुख्यालय पहुंचे मंडलायुक्त ने विकास कामों की जानकारी डीएम से ली। कलक्ट्रेट परिसर में उन्होंने अन्ना मवेशियों की समस्या के समाधान पर किए जा रहे काम के बारे में भी पूछताछ की। देवांगना घाटी के नीचे दो एकड़ शासकीय भूमि का निरीक्षण कर पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह को निर्देश दिए कि भूमि का प्रस्ताव उप जिलाधिकारी से प्राप्त कर शासन को भेजें। ताकि होटल, रेस्टोरेंट के लिए धनराशि स्वीकृत कराई जा सके। इस मौके पर सीडीओ अमित आसरेी, सदर एसडीएम रामप्रकाश, तहसीलदार दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।