{"_id":"6ada4df07c5d7b8a140c7129","slug":"innocent-child-drowns-after-following-mother-to-a-pond-chitrakoot-news-c-212-1-sknp1006-153719-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मां के पीछे तालाब पहुंची मासूम की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मां के पीछे तालाब पहुंची मासूम की डूबकर मौत
विज्ञापन
= कपड़े धुलने गई थी मां, ग्रामीणों ने पानी में उतराता देखा शव
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता स्योंढ़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह तालाब में डूबकर चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मां तालाब में कपड़े धुलने गई थी। उसके पीछे-पीछे पहुंची बच्ची अचानक तालाब में डूब गई। ग्रामीणों ने शव पानी में उतराता देखा तो परिजनों को जानकारी हुई।
गांव निवासी मिनी कुमारी ने बताया कि वह सुबह गांव के तालाब में कपड़े धुलने गई थी। उसकी बेटी अंतिमा (4) भी पीछे-पीछे पहुंच गई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में डूब गई। मां को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बच्ची का शव पानी में उतराता देखा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और खुरहंड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिमा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। वह बड़ी बहन चांदनी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र जाती थी, हालांकि उसका नाम दर्ज नहीं था। पिता महेश बढ़ई का काम करते हैं। गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद