{"_id":"68fbc2042960d1e8550818fb","slug":"innocent-child-bitten-by-snake-while-playing-dies-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-122422-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खेलते समय मासूम को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खेलते समय मासूम को सांप ने डसा, मौत
Fri, 24 Oct 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र के देवल गांव में शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहे मासूम को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन पहुंचने के पहले ही मौत हो गई। देवल गांव निवासी हीरालाल ने बताया कि उसका बेटा नवदीप (5) सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर बनी पानी की टंकी के नीचे खेल रहा था। वहीं पर सांप ने पैर में डस लिया। बेटा शोर मचाते हुए आया और सांप डसने की जानकारी दी। परिजन तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हीरालाल व उसकी पत्नी दिव्यांग हैं। नवदीप इकलौता पुत्र था। (संवाद)
विज्ञापन