फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ingeneers on strike

अभियंता हड़ताल पर

Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 29 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
ingeneers on strike

चित्रकूट। वेतन विसंगतियों समेत कई मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने दो दिवसीय हड़ताल कर दी। बैठक में अभियंताओं ने आंदोलन की रणनीति तय की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 27 फरवरी को लखनऊ में विधान सभा का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन

 
लोक निर्माण विभाग परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने वेतन विसंगतियों पर नाराजगी जताई। कहा कि सामूहिक अवकाश में अभियंता शासकीय कार्यों से पूरी तरह विरत रहेंगे। जिला सचिव रूपेश कुमार पांडेय ने एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष (सिंचाई) हेमंत कुमार और पीडब्ल्यूडी संघ जिलाध्यक्ष एके शुक्ला ने चेतावनी दी कि अगले माह तक शीघ्र मांगें निस्तारित न हुईं तो 27 फरवरी को लखनऊ में रैली निकाली जाएगी। विधान सभा का भी घेराव होगा। बैठक में जूनियर इंजीनियर को 4800 रुपये ग्रेड-पे देने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर संयुक्त राज्य कर्मचारी महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह व जगबली सिंह, गुरु प्रसाद, मुकेश कुमार, केएस गौतम, रामकृपाल, विजय कुमार यादव, आरपी अहिरवार, सुधीर कुमार, चंद्रमा प्रसाद, शंभूशरण सिंह, नवीनचंद्र शर्मा, एके अवस्थी, नरेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र कुमार, अजय कुमार पांडेय, संजय जायसवाल, सनत कुमार पांडेय, अखिलेश यादव समेत तमाम घटक संघों के पदाधिकारी और अभियंता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed