फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Independence hero remembered on Jayanti

जयंती पर याद किया गया आजादी के नायक को

Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Independence hero remembered on Jayanti
मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय की अध्यक्षता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के करौंदी ग्रामसभा में ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर खंगार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको पुष्प अर्पित किए। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि बोस जी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अहम भूमिका निभाई। आज देश का किसान आंदोलनरत है। दिल्ली की सीमाओं पर ठंडी में किसान हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान कई ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक के बाद कांग्रेसी छीबों गांव के अग्नि पीड़ित राम प्रसाद वर्मा के घर पहुंचे। इस मौके पर अवधेश करवरिया, विजयमणि त्रिपाठी, विपिन पांडेय, राजू श्रीवास, कंचन सिंह, ओम प्रकाश, नत्थू व नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

एबीवीपी ने भी मनाई नेताजी की जयंती
मानिकपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने वनवासी कल्याण केंद्र आश्रम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। नगर मंत्री रोहन शुक्ल ने कहा कि नेता जी महान स्वतंत्रता सेनानी व भारत माता के सच्चे सपूत थे। नगर अध्यक्ष आदित्य सिंह ने कहा कि उनके साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। इस दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री सत्येंद्र मिश्र, जिला सह संयोजक शशांक सिंह, नगर सह मंत्री शोभित केसरवानी, हर्षित दुबे व चिराग सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed