फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Independence Day celebrated with pomp in the district

जिले में मनाया गया धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस

Mon, 16 Aug 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with pomp in the district
लगभग डेढ़ साल बाद खुले कालेज कुछ इस तरह कालेजों में प्रार्थना सभा हुई। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट । जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्कूल कालेज सहित सरकारी कार्यालयों व राजनीतिक दलों के कार्यालयों सहित सामाजिक संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। कुछ कालेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी भी निकाली। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह देखा गया। रामघाट पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन व रंगोली प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल कालेजों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें महात्मागांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, जानकीकुंड श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय, चित्रकूट इंटर कालेज, श्रीगंगा प्रसाद जनेसवा इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, ज्ञानभारती इंटर कालेज, जेएम बालिका इंटर कालेज, जेपी इंटर कालेज, सहित अन्य स्कूल कालेज प्रमुख हैं। इसी प्रकार राजापुर, मऊ, पहाड़ी, मानिकपुर, भरतकूप के स्कूल कालेजों में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। परिषदीय स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भाजपा, कांग्रेस सपा व बसपा के कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। भाजपा के युवा मोर्चा सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गांवों में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया। जिसमें पहाड़ी कस्बे में तेज प्रकाश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
राजापुर/मऊ/मानिकपुर/पहाड़ी/बरगढ़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों राजापुर, मऊ, मानिकपुर, खोही, भरतकूप, पहाड़ी, बरगढ़, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर आदि में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। राजापुर में तहसील में एसडीएम राजीव कुमार राय, नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मनोज द्विवेदी ने स्वच्छता का संदेश दिया। मऊ कस्बे में एसडीएम नवदीप शुक्ला, मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया। संकुल खोही क्षेत्र के संग्रामपुर, बालापुर, खोही आदि प्राथमिक व परिषदीय स्कूलों स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर संकुल प्रभारी शैलेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक राजनारायण सिंह शिवशंकर सोनी सहित दीपिका अग्रवाल, शालिनी पयासी, विविन कुमार, पुष्पा पटेल, राजकिशोर आदि मौजूद रहीं। बरगढ़ के कोलमजरा ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया गया। प्रधान शोभानाथ प्रजापति व अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय कोलमजरा में भी ध्वजारोहण हुआ। रितेश केशरवानी, अजय त्रिपाठी, नागेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। डीएम ने कहाकि आज का दिन गौरव का दिन है। इसके इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार ने 17 प्रगतिशील किसानों को सम्मनित किया। जिसमें योगेश जैन, रेवती रमण त्रिपाठी, निर्मला देवी, सहित अन्य किसानों को प्रशस्ति पत्र सौंपा।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, सीडीओ अमित आसेरी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, जच्चा बच्चा वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र सहित अन्य वार्डों पर भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ,अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डा.आर के गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक चौराहा, एलआईसी तिराहे पर पहुंच कर शहीद स्तंभ में पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद कर्वी केके शुक्ला मौजूद रहे।
इसी तरह से अन्य सरकारी कार्यालयों में भी मनाया गया। जिसमें रुकमणि सेवा संस्थान, प्रभास व आभास आदि संस्थाओं में कार्यक्रम हुआ।
उप जिला कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल, जिला उद्यान अधिकारी डा. बल्देव प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिकारी बाल गोविंद व हरीराज आदि मौजूद रहे।

एसपी ने किया सम्मानित
चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। खुद एसपी को भी डीजीपी कार्यालय से मिले सिल्वर प्रशंसा मेडल मिला। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन करते रहे जिससे भविष्य में इसी प्रकार से प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं उनके कार्यों की पहचान होती रहे और शेष पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर आए है । इन सभी से प्रेरणा लेकर अनुसरण करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से चौकी प्रभारी रामवीर सिंह, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से दरोगा सूबेदार बिंद व मुख्य आरक्षी रमेशचंद्र को दिया गया। यूपी 112 के आरक्षी नीतेश यादव, होमगार्ड फूलचंद्र, आरक्षी हरगोविंद कुशवाहा, आरक्षी शफीक अहमद, आरक्षी उत्तम सिंह, आरक्षी अंकुश कुमार, आरक्षी भूपेंद्र सिंह, आरक्षी मुन्नीलाल, आरक्षी रामकरण, आरक्षी सहदेव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

 लगभग डेढ़ साल  बाद खुले कालेज तो उत्साह पूर्वक स्कूल भवन में प्रवेश करते छात्र।  संवाद

लगभग डेढ़ साल बाद खुले कालेज तो उत्साह पूर्वक स्कूल भवन में प्रवेश करते छात्र। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

 स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देते डीएम व सीडीओ

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देते डीएम व सीडीओ - फोटो : CHITRAKOOT

 स्वतंत्रता दिवस पर शहर में प्रभात फेरी निकालते दृष्टि बालिका विद्यालय की छात्राएं । संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में प्रभात फेरी निकालते दृष्टि बालिका विद्यालय की छात्राएं । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में प्रभात फेरी में शामिल केंद्रीय विद्यालय की छात्राएं । संवाद

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में प्रभात फेरी में शामिल केंद्रीय विद्यालय की छात्राएं । संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

 जानकीकुंड के महाविद्यालय में ध्वजारोहण करते सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी डा. बीके जैन। संवाद

जानकीकुंड के महाविद्यालय में ध्वजारोहण करते सदगुरु सेवा संघ के ट्रस्टी डा. बीके जैन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed