{"_id":"5a66eef8de217b24190f0fbbfb20207b","slug":"increased-ansnkarion-caravan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों का बढ़ा कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारियों का बढ़ा कारवां
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान
विज्ञापन
और अन्य ग्रामीणों हनुमान प्रसाद और कामता प्रसाद का आमरण अनशन तीसरे दिन
भी जारी रहा। शनिवार को इनके साथ समिति के महामंत्री बीएल पटेल, अशोक
कुमार, छविकांत भी बैठ गए। इस तरह आमरण अनशनकारियों की संख्या छह तक पहुंच
गई है।
समिति के मंत्री वीपी पटेल ने बताया कि अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा ठोस आश्वासन न दिए जाने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। गौरतलब है कि रुखमा खुर्द और आसपास के गांवों में पेयजल संकट को लेकर बुंदेलखंड किसान विकास समिति ने यह आंदोलन शुरू किया है। पटेल तिराहे पर शनिवार को अनिल से मिलने वालों का तांता लगा रहा।
प्रशासन के रवैये को लेकर ग्रामीणो में रोष बढ़ता जा रहा है। इनका कहना है कि तीन दिन हो गए अभी तक किसी अधिकारी ने न तो ठोस आश्वासन दिया और न अनशनकारियों का मेडिकल चेकअप कराया गया। उधर, अनिल प्रधान ने कहा कि मांगें न माने जाने की स्थिति में रविवार को जुलूस निकाला जाएगा। शनिवार को अनशनकारियो की हौसलाफजाई करने पहुंचने वालों में मड़ैयन प्रधान नरेंद्र यादव, जब्बर अली, हसमत खां,
रामनरेश द्विवेदी, बुद्दा त्रिपाठी, रोहणी प्रसाद, रामकृपाल, अनुराग आदि शामिल रहे। उधर, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष अतुल तिवारी ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। अतुल ने बताया है कि पेयजल संकट को लेकर अनिल प्रधान अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मंडलायुक्त से इस मामले पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।