फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Increased Ansnkarion caravan

अनशनकारियों का बढ़ा कारवां

Sat, 13 Jun 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 13 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान

विज्ञापन
और अन्य ग्रामीणों हनुमान प्रसाद और कामता प्रसाद का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को इनके साथ समिति के महामंत्री बीएल पटेल, अशोक कुमार, छविकांत भी बैठ गए। इस तरह आमरण अनशनकारियों की संख्या छह तक पहुंच गई है।

समिति के मंत्री वीपी पटेल ने बताया कि अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा ठोस आश्वासन न दिए जाने से लोगों में रोष बढ़ रहा है। गौरतलब है कि रुखमा खुर्द और आसपास के गांवों में पेयजल संकट को लेकर बुंदेलखंड किसान विकास समिति ने यह आंदोलन शुरू किया है। पटेल तिराहे पर शनिवार को अनिल से मिलने वालों का तांता लगा रहा।

प्रशासन के रवैये को लेकर ग्रामीणो में रोष बढ़ता जा रहा है। इनका कहना है कि तीन दिन हो गए अभी तक किसी अधिकारी ने न तो ठोस आश्वासन दिया और न अनशनकारियों का मेडिकल चेकअप कराया गया। उधर, अनिल प्रधान ने कहा कि मांगें न माने जाने की स्थिति में रविवार को जुलूस निकाला जाएगा। शनिवार को अनशनकारियो की हौसलाफजाई करने पहुंचने वालों में मड़ैयन प्रधान नरेंद्र यादव, जब्बर अली, हसमत खां,

रामनरेश द्विवेदी, बुद्दा त्रिपाठी, रोहणी प्रसाद, रामकृपाल, अनुराग आदि शामिल रहे।  उधर, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष अतुल तिवारी ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। अतुल ने बताया है कि पेयजल संकट को लेकर अनिल प्रधान अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मंडलायुक्त से इस मामले पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed