फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Income Tax Team Strikes Off the CMO Office

आयकर टीम ने सीएमओ कार्यालय पर मारा छापा

Thu, 22 Mar 2018 10:31 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 22 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Team Strikes Off the CMO Office
सीएमओ कार्यालय में पूछताछ करते आयकर विभाग के अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में छापामार कर दस्तावेजों की जांच कई। गुरुवार को जब आयकर विभाग की टीम सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की तो यहां  कुल 46 लाख का बकाया मिला। जिसे इसी माह के अंदर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीएमओ ने इतना टैक्स बकाया होने से इनकार किया है और विभागीय जांच की बात कही है।
विज्ञापन


नोटबंदी व जीएसटी लागू होने के बाद से टैक्स जमा कराने के लिए आयकर विभाग की टीम अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं। गुरुवार की सुबह कार्यालय खुलते ही आयकर आयुक्त (टीडीएस) कानपुर  मनीष मिश्रा पूरी टीम के साथ पहुंच गए। विभाग में छापेमारी की जानकारी पूरे शहर में हो गई। लगभग दो घंटे तक टीम के सदस्यों ने सीएमओ और जिला स्वास्थ्य समिति के कागजातों की जांच की। इसमें अधिकारी और कर्मचारियों को दिए जाने वाले वाला वेतन, मानदेय, खर्च और अन्य पार्टी को हुए भुगतान में टैक्स और टीडीएस काटने की पड़ताल की गई।
विज्ञापन


जांच के बाद आयकर आयुक्त ने बताया कि सीएमओ कार्यालय का 37 और जिला स्वास्थ्य समिति का नौ लाख का बकाया है। टीम प्रभारी ने सीएमओ डा.रामजी पंाडेय को निर्देश दिए गए कि इसी माह के अंदर बकाया टीडीएस जमा कराया जाए। इस मौके पर आयकर के सयुंक्त आयुक्त एके श्रीवास्तव, आयकर अधिकारी राजेश तिवारी, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, अभिषेक गुप्ता, एसके निगम, राहुल व शहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएमओ डा.रामजी पंाडेय ने बताया कि टीम ने वर्ष 2011- 12 से लेकर 2017-18 तक का टीडीएस बकाया बताया है। इसकी विभागीय जांच भी कराई जाएगी। उन्होेंने दावा किया कि इतना बकाया नहीं हो सकता है। कुछ भुगतान देरी से जमा होने के कारण इंट्री शो नहीं कर रही है। जहां तक प्रथम विवरण की जानकारी है कि इतना बकाया कतई नहीं है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही कानपुर आयकर कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed