{"_id":"58f7a6ae4f1c1b3f3b4734dd","slug":"in-the-preceding-governments-corruption-is-much-lower","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार ज्यादा विकास कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार ज्यादा विकास कम
चित्रकूट
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर हाल में बुंदेलखंड को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए काम करेगी। सपा व बसपा की सरकारों को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि उनकी योजनाओं में भ्रष्टाचार ज्यादा विकास कम हुआ है। मुख्यमंत्री झांसी की बैठक के दौरान बुंदेलखंड में पानी व किसानों के समाधान वाली योजनाओं की जानकारी देंगे।
धर्मनगरी के संक्षिप्त दौरे पर आए ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने बुधवार की सुबह पहले भगवान कामता नाथ मंदिर पर माथा टेककर परिक्रमा लगाई। इसके बाद मुख्यालय स्थित डाक बगले में ग्राम विकास समेत अन्य विभाग से जुडे़ अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी हाल में शासन की योजनाओं का लाभ अपात्रों को न दिया जाए। खासकर मनरेगा से जुडे़ काम में भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। गरीब किसान व मजदूरों को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम अधिकारी करें। बैठक में सीडीओ ए दिनेश कुमार समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अस्पताल में सफाई का आदेश
चित्रकूट। प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने बैठक के बाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। परिसर के कई स्थानों पर पान की पीक और गंदगी मिलने पर सीएमएस को नियमित सफाई कराने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि चार दिन के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार करें । उन्होंने जिले के दोनों विधायकों चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और आर के सिंह पटेल से कहा है कि अस्पताल की रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए जिसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, तीरथ तिवारी, बद्री विशाल त्रिपाठी, लवकुश चतुर्वेदी, मान सिंह पटेल, आनंद शुक्ला, रणवीर सिंह चौहान, जय विजय सिंह, शक्ति प्रताप सिंह और राजकुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में कम हैं डॉक्टर
चित्रकूट। मुख्यालय में पत्रकाराें से बातचीत के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को बुंदेलखंड के किसान व मजदूरों की चिंता है। इनकी भलाई के लिए ठोस योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। खास तौर से क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों की हालत के सवाल पर कहा कि यह तो पूरे प्रदेश की समस्या है। जब पूरे प्रदेश में जरूरत के मुताबिक डॉक्टरों की संख्या पूरी नहीं है तो जिले में कैसे पूरी कर दी जाए। किसी तरह सरकार अच्छी कार्य कराने का प्रयास कर रही है।