फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the new year will be announced collector, enrollment complete

नए वर्ष में होगी जिलाध्यक्ष की घोषणा, नामांकन पूरा

Sun, 27 Dec 2015 11:35 PM IST
In the new year will be announced collector, enrollment complete
In the new year will be announced collector, enrollment complete Updated Sun, 27 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
In the new year will be announced collector, enrollment complete
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए 21 पदाधिकारियों ने नामांकन किया, लेकिन
विज्ञापन
मतदान प्रक्रिया न होने के कारण अब नए जिलाध्यक्ष की घोषणा नए वर्ष में ही होगी। उम्मीद से ज्यादा नामांकन होने के कारण अब सहमति बनाने में पार्टी के दिग्गज लग गए हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सहमति न बनने पर सभी नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। वहीं से जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।


सीतापुर स्थित चित्रकूट गेस्ट हाउस में रविवार को सुबह से भाजपाईयों का जमावड़ा रहा। जिलाध्यक्ष बनने के लिए सभी दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। पहले उम्मीद थी कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष समेत आधा दर्जन दावेदार हैं, लेकिन जैसे जैसे नामांकन समय समाप्त होने लगा दावेदारों की संख्या भी बढ़ती गई। जिला चुनाव अधिकारी रामतेज पांडेय ने बताया कि हाईकमान के निर्देश के मुताबिक मतदान नहीं होगा।


आम सहमति न बनने पर अब सभी नाम वहीं भेजे जाएंगे। उम्मीद है कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व पंकज मिश्र आदि मौजूद रहे।

सहायक चुनाव अधिकारी अजय पटेल ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर दिनेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, हेमंत सिंह, अशोक जाटव, जयविजय सिंह, चंद्रप्रकाश खरे, रघुनाथ जायसवाल, शिवशंकर सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, विकास मिश्र, राजीव त्रिपाठी,  राजेश मिश्र, बृजेंद्र शुक्ल, सतीश मिश्र, राकेश नामदेव, बद्री त्रिपाठी, मुकेश कुमार, संतोष जायसवाल, मनोज कुशवाहा व घनश्याम सिंह ने नामांकन किया।


प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य के तीन पदों के लिए भी नामांकन हुए। जिसमें रमेश शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, मदन गोपाल शुक्ला, देवीदयाल पांडेय, पुष्पा मिश्रा, शिवाकांत पांडेय, प्रकाश चंद्र व विजय चंद्र गुप्ता शामिल हैं। सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि एक सीट महिला के लिए आरक्षित है। यह देखते हुए इकलौती महिला का नामंाकन होने के कारण पुष्पा मिश्र का सदस्य बनना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed