{"_id":"62152ce5a26c6d50bf2fa39e","slug":"in-the-name-of-anna-cattle-and-cowshed-bjp-only-told-lies-chitrakoot-news-knp682049284","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशियों व गोशाला के नाम पर भाजपा ने सिर्फ बोला झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशियों व गोशाला के नाम पर भाजपा ने सिर्फ बोला झूठ
विज्ञापन
चित्रकूट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में मौजूद समर्थकों की भीड़। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बुंदेलखंड की दुखती रग पर हाथ रखकर भाजपा को घेरने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने कहाकि अन्ना मवेशी खेतों में फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसान रात दिन खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इसके बाद भी फसल बच नहीं पा रही है।
भाजपा सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी गोशालाओं का निर्माण पूरा नहीं करा सकी। समस्या के निस्तारण पर पांच साल तक सिर्फ झूठ ही बोला गया। बाबा मुख्यमंत्री तो बुंदेलखंड क्षेत्र को अच्छी तरह से जानते भी नहीं हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन के पास खोह गांव के मैदान पर आयोजित जनसभा में अखिलेश के निशाने पर भाजपा ही रही।
उन्होंने कहा कि जिस साइकिल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बांट रहे हैं। उसी साइकिल को प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री आतंकवाद से जोड़कर बदनाम कर रहे हैं। सपा की साइकिल मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों को लेकर चलने वाली है। चित्रकूट में लक्ष्मण पहाड़ी स्थान पर सपा शासन काल में रोप-वे बनाया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा सरकार में रंग बदल कर किया गया।
विज्ञापन
सपा शासन काल में हवाई पट्टी का निर्माण किया गया। जिसे भाजपा सरकार पांच साल में भी पूरा नहीं कर पाई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को लेकर कहा कि सपा इसे चित्रकूट से लखनऊ तक बनाना चाहती थी, भाजपा सरकार ने इटावा तक बनाया है। इससे यहां के लोगों का दिल इटावा से जुड़ गया है।
यह उनके परिवार के लिए भी अच्छा ही है। जब सपा ने 300 यूनिट बिजली फ्री में देने की बात कही तो भाजपा को चार सौ चालीस वोल्ट का करंट लग गया। बिजली के बढ़े दामों से आमजन परेशान हैं और इस बार जनता यह करंट भाजपा को देगी। इस दौरान सपा के चित्रकूट सदर सीट से प्रत्याशी अनिल प्रधान और मानिकपुर सीट से प्रत्याशी पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल का हाथ उठवाकर जनता से जिताने के लिए कहा।

चित्रकूट में जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT