फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the murder of the former head, both the nominees were arrested.

पूर्व प्रधान की हत्या के नामजद पकड़े

Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
In the murder of the former head, both the nominees were arrested.
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चितरागोकुलपुर में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस के हत्थे दोनों नामजद चढ़ गए। कई अन्य को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी पुलिस ने दोनों नामजदों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। मामले की तह तक जाने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व प्रधान अच्छेलाल की तीन जून की सुबह कामदगिरी परिक्रमा लगाते समय लाठी सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। पूरा विवाद जमीन को लेकर था। इस मामले में पुलिस ने श्यामसुंदर, विनोद पटेल व सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चार जून को मृतक के परिजनों ने हत्यारों के न पकड़े जाने पर आक्रोशित होकर शव को सीतापुर मार्ग पर रखकर जाम लगाया था।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी अतुल शर्मा ने सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर खुलासा करने के निर्देश दिए। सीओ सिटी का कहना है कि अभी कई तथ्य जुटाए जा रहे हैं और कई प्रमुख आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर नहीं चोट, भय से मौत
चित्रकूट। पूर्व प्रधान अच्छेलाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सडेनली शॉक बताया गया है। सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि मृतक के दोनों पैर में गंभीर चोट थीं। पेट व सीने पर डंडे से प्रहार किए गए। सिर पर कोई प्रहार के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण (सडेनली शॉक) बताया गया है। हमले के भय से उसके दिमाग पर ऐसा असर हुआ कि शॉक से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed