फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In-charge minister Dr. Sanjay Nishad, who came to the city, targeted the opponents

विपक्षियों के पास नहीं है मुद्दा, घोल रहे जहर

Fri, 10 Jun 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
In-charge minister Dr. Sanjay Nishad, who came to the city, targeted the opponents
फोटो-9- राजापुर में प्रभारी मंत्री डा. संजय निषाद का स्वागत करते भाजपा व निषाद पार्टी के कार्यकर्त? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/राजापुर। चित्रकूटधाम मंडल के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई शहरों में हुए बवाल पर कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करके एक वर्ग विशेष के दिमाग में जहर घोला जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार विकास की बात कर उन्हें गुमराह होने से बचा रही है।
शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. निषाद ने कहा कि सपा की सरकार नौजवानों व एक विशेष वर्ग के लोगों के दिमाग में जहर घोलती थी। उस जहर को मोदी योगी हटाने का काम कर रहे हैं। सच्चर कमेटी कहती है कि पिछली सरकारों ने मुस्लिमों को गरीब बना कर रखा था। अब की सरकारें अनाज, मकान, इलाज दे रही हैं। कुछ दूसरे समुदाय के नेताओं के गलत बयानों का जवाब जनता देगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पहुंचकर डाक बंगले में प्रभारी मंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। भाजपा व निषाद पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बताया कि जिले मेें कई अधिकारी व कर्मचारी कई साल से डटे हैं, उन्हें हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पत्रकारों से कहा कि पिछली सरकारों ने अधिकारियों को छूट दे रखी थी। उनसे गलत काम करवाए गए। ऐसे ढेर सारे अधिकारियों को सुधारने का समय आ गया है। अगर सरकार की मंशा पर काम करेंगे तो आफिस के अंदर रहेंगे वरना रिटायरमेंट लेकर घर जाएं।
इससे पहले राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। बाद में राजापुर में ही सरकार की चल रही कई योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस मौके पर संासद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, सुभाष अग्रवाल, शिवशंकर सिंह, शिवपूजन गुप्ता, मनोज द्विवेदी, सुरेश अनुरागी, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश निषाद, संगठन प्रभारी कमल प्रसाद, जिला संयोजक शिवा निषाद, जिला उपाध्यक्ष राकेश निषाद, केशव प्रसाद, शशीकांत, राजबहादुर, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed