{"_id":"61f2dbb2edc1206bba62d71c","slug":"in-both-the-seats-the-congress-bet-on-the-female-candidate-chitrakoot-news-knp6774320155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों सीट पर कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों सीट पर कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर लगाया दांव
विज्ञापन
चित्रकूट। पहली बार किसी बड़ी पार्टी ने जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने ऐसा कर जिले में इतिहास बना दिया है।
जिले में कांग्रेस पार्टी मानिकपुर सीट से इसके पहले भी महिला प्रत्याशी को चुनाव लड़ा चुकी है। पर, इस बार दोनों विधानसभा क्षेत्र में महिला प्रत्याशी को उतारा है। मानिकपुर सीट से रंजना बरातीलाल पांडेय व चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से निर्मला भारती को टिकट दिया है। अभी तक किसी अन्य दल ने इन दोनों सीटों पर महिला प्रत्याशी नहीं उतारा है।
सियादुलारी तीन बार बन चुकीं विधायक
चित्रकूट। कांग्रेस को मानिकपुर सीट से सफलता मिलती रही है। यहां सियादुलारी तीन बार विधायक चुनी गईं। इस सीट पर कांग्रेस महिला प्रत्याशी को ही मैदान में हर बार उतार रही है। गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल व रंजना बराती लाल पांडेय पहले चुनाव लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
इस बार भी मानिकपुर से रंजना बराती लाल पांडेय को टिकट दिया गया है। चित्रकूट सदर से निर्मला भारती को प्रत्याशी घोषित किया है।