{"_id":"5fa81e7c8ebc3e75024940a8","slug":"illegal-sand-carrying-mule-and-tractor-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp593234966","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में खच्चर व ट्रैक्टर से ढो रहे अवैध बालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में खच्चर व ट्रैक्टर से ढो रहे अवैध बालू
विज्ञापन
फोटो-1- राजापुर क्षेत्र के सरधुआ गांव की नदी किनारे से बालू ढुलान में लगे खच्चर।
- फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/राजापुर। तहसील क्षेत्र के सरधुआ व आसपास के गांवों में मंदाकिनी नदी किनारे से दिन रात अवैध बालू का ढुलान जारी है। जिला खनिज अधिकारी व स्थानीय पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि रविवार मौके पर छापामार कर इसकी जांच की जाएगी। लेकिन स्थानीय लोगाें की मानें तो कोई नहीं आया। उधर खच्चर व ट्रैक्टर से लाखों रुपये की बालू ढोई जा रही है। राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई जा रही है।
सरधुआ निवासाी अंशू सिंह व मुन्ना सिंह ने रविवार को बताया कि 24 घंटे पूर्व जिला खनिज अधिकारी व राजापुर थाने में गांव के नदी किनारे से दिन रात बालू ढुलान का काम जारी होने की शिकायत की थी। जिस पर दोनाें कार्यालय से आश्वासन दिया गया था कि रविवार को मौके पर छापेमारी कर इसकी जांच की जाएगी।
स्थानीय दोनों ने बताया कि पहले जिस तरह यूपी 112 को फोन कर इस बालू ढुलान को रोकने के लिए कहा जाता था तो कोई मौके पर झांकने तक नहीं जाता था ठीक उसी तरह अब अधिकारियों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि रविवार की सुबह से दो दर्जन खच्चर व चार ट्रैक्टर लगातार बालू ढोकर एक स्थान पर डंप कर रहे हैं। इसके बाद बालू ट्रकों में भरकर बेची जा रही है। इससे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान विभाग को हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय कुछ बालू ढुलान कराने वालों से अधिकारियों की सांठगांठ हो सकती है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उधर जिला खनिज अधिकारी सनी कौशल ने कहा कि अवैध खनन कर बालू ढुलान की जानकारी मिली है। मौके पर टीम को भेजकर जांच करने को कहा गया है।