{"_id":"64a711cc72ab426d7b0db354","slug":"illegal-gutkha-factory-caught-one-arrested-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-121-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्टरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्टरी, एक गिरफ्तार
Fri, 07 Jul 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद में चल रही अवैध गुटखा फैक्टरी के संचालन पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली गुटखा, रैपर, मिक्सर पैकिंग मशीन, कच्चा मैटेरियल व अन्य सामग्री समेत आरोपी को पकड़ा है।
गुरुवार को एसपी कार्यालय में सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि भरतकूप क्षेत्र के ग्राम ल्यौझा निवासी सोमदत्त पांडेय के मकान में थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने टीम के साथ छापेमारी की गई। जिसमें अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित पाई गई।
जिसका संचालन धौरही निवासी मधुसूदन गुप्ता द्वारा किया जा रहा था। भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के एकबोरा नकली गुटखा पैकेट, रैपर, एक मिक्सर पैकिंग मशीन, सुपाड़ी का मिला हुआ कच्चा मैटेरियल व अन्य सामग्री बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में अपमिश्रित गुटखा तैयार किया जाता है। छापेमारी के बाद जीएसटी व खाद्य सुरक्षा की टीम पहुंची।