फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If you don't have a Voter ID, you can vote using any of 10 other documents.

Chitrakoot News: वोटर आईडी नहीं तो 10 दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान

Fri, 09 Oct 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 09 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
If you don't have a Voter ID, you can vote using any of 10 other documents.
चित्रकूट। विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदाताओं को पहचान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए यह निर्देश जारी किया है। जिन मतदाताओं के पास पहचान पत्र नहीं है, वे 10 वैकल्पिक दस्तावेज में से कोई एक दिखाकर वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि फर्जी मतदान रोकने के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य है, लेकिन जिन मतदाताओं के पास यह पहचान पत्र नहीं है, वे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी/अर्धसरकारी/निजी संस्थान का सेवा पहचान पत्र, सांसद/विधायक/पार्षद का सरकारी आईडी, संबंधित स्कूल-कॉलेज का सेवा आईडी, विश्वविद्यालय की मूल डिग्री/डिप्लोमा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड में से एक आईडी दिखाकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र शेखर ने बताया कि इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड के लिए प्रेक्षक गुर्राला श्रीनिवासुलू नियुक्त हुए हैं। वे झांसी पहुंच चुके हैं। मतदाता व प्रत्याशी शिकायत के लिए मोबाइल 9559215459 और फोन 0510-2970834 पर सुबह 11 से 12 बजे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed