फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If we are fighting each other, who will take care of the country ..

हम आपस में लड़ बैठे तो देश को कौन संभालेगा...

Wed, 06 Mar 2019 11:26 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव हम आपस में लड़ बैठे तो देश को कौन संभालेगा...
हम आपस में लड़ बैठे तो देश को कौन संभालेगा... Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Wed, 06 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
If we are fighting each other, who will take care of the country ..
कलाकार - फोटो : Amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। शहीदों को नमन व शौर्य दिवस कार्यक्रम में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव व कवियत्री कविता तिवारी ने देर रात तक श्रोताओं में जोश भरा। उनके ओजस्वी कविताओं व हास्य व्यंग्य के बीच आतंकवाद व पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर कडे़ तंज दर्शकों ने खूब सराहे। बीच बीच में भारत सरकार व भारतीय सेना के कामों पर उंगली उठाने वालों को ईशारों से अंगूठा दिखाया।

 शहर के पुरानी कोतवाली के पास आयोजित कार्यक्रम में हास्य कलाकार राजूू श्रीवास्तव ने अमिताभ बच्चन, राजकपूर, दिलीप कुमार, अजीत जैसे फिल्मी सितारों की आवाज पर चुटकुले और वर्तमान राजनीतिक हालात पर व्यंग्य कसे। जिसका दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री खुले में शौच से मुक्त कार्यक्रम पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसे जारी रखना चाहिए इससे कई फायदे भी हैं। इसके बाद राहुल गांधी, मायावती, मुलायम सिंह यादव से लेकर प्रियंका गांधी व उनके पति राबर्ट वाड्रा पर तीखे व्यंग्यों की बरसात कर दी। राजनीति के क्षेत्र में चल रहे दलित प्रेम को लेकर संक्षिप्त नाट्य दिखाया। इसके बाद सेना के पराक्रम और शहीदों की याद में उत्साहवर्धन काव्य सुनाकर सबका हौसला बढ़ाया। मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो देश प्रेमियो। हम आपस में लड़ बैठे तो देश को कौन संभालेगा...के जोशीले गीत के साथ अपना कार्यक्रम खत्म किया।
विज्ञापन


 इसके पूर्व शौर्य व वीर रस की कवियत्री कविता तिवारी ने मानों पूरी महफिल लूट ली। सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके शौर्य का कोई सबूत नहीं होता। जम्मू कश्मीर के कुछ लोगों से लेकर पाकिस्तान की आतंकी समर्थक नीति पर कहा कि जलते सवालों का जवाब दीजिए देना है तो खून का हिसाब दीजिए। मैं भारत वंश का हरदम अमिट सम्मान रखती हूं, यहां की चंदनी मिट्टी का ही गुणगान करती हूं ,मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की तिरंगा हो मेरा कफन यही अरमान रखती हूूं। इसके बाद जब उन्होेंने अपनी कविता में गाकर बताया कि शहादत से बड़ी कोई इबादत हो नहंी सकती.. सुनाई तो श्रोत्राओं ने खडे़ होकर अभिवादन किया। संचालक कानपुर के कवि मुकेश श्रीवास्तव ने शहीदों और वीर सैनिकों के सम्मान में कविता पढ़कर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर भाजपा नेता कार्यक्रम आयोजक रमेश अवस्थी, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आरके सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed