फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If traders are harassed unnecessarily, they will agitate

व्यापारियों को बेवजह किया परेशान तो करेंगे आंदोलन

Wed, 18 Aug 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
If traders are harassed unnecessarily, they will agitate
भरतकूप में व्यापारियों से बातचीत करते उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/भरतकूप। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने का वादा किया। व्यापार में अनावश्यक रूप से अड़ंगा लगाने वाले अफसरों को चेताया कि बिना ठोस कारण के व्यापारियों को परेशान किया तो उनके खिलाफ आंदोलन करने से भी व्यापार मंडल चूक नहीं करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार व्यापारियों के साथ बैठक करने चित्रकूट पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का जिले के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भरतकूप में फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद शिवरामपुर व सीतापुर इकाई ने भी उनका स्वागत किया। बेड़ीपुलिया के पास मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, मुकुल अग्रवाल, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र, गोलू गुप्ता आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने थाना चौकी के कुछ पुलिसकर्मी, वाणिज्यकर और जीएसटी टीम के अधिकारियों पर अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत की। जिले के सराफा व दवा व्यापारी ने जमीन पर कब्जे, चोरी आदि शिकायतें कीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी स्तर पर व्यापारियों का शोषण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची बनाकर उन्हें दी जाए। केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों व अफसरों से इसकी शिकायत की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यमंत्री सुनील पांडेय व कानपुर के महामंत्री संत मिश्रा का भी व्यापारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीराम गुप्ता, लाला, राहुल, बनवारीलाल, पिंटू गुप्ता, विष्णु व विपुल आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने भगवान कामदनाथ मंदिर में माथा टेका और धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed