फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If someone bothers, the girl students should give information in the police station

Chitrakoot News: कोई परेशान करे तो छात्राएं थाने में दें जानकारी

Sat, 01 Apr 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
If someone bothers, the girl students should give information in the police station
चित्रकूट। सदर विकास खंड के बालापुर माफी स्थित आदर्श रामसैया इंग्लिश मीडियम इंटर कॉलेज मेंं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्राओं के सुरक्षा विषय पर पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी। महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को जुड़ो कराटे सिखाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए चल रही हेल्पलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन

बालापुर माफी आदर्श रामसैया इंग्लिश मीडिएम इंटर कॉलेज मेंं हुए अपराजिता कार्यक्रम में खोही पुलिस चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र मिश्रा ने कहा कि छात्राएं किसी से डरें नहीं, बिना डरे निर्भीक होकर पढ़ाई करें। यदि कोई छात्राओं को परेशान करता है तो इसकी शिकायत संबंधित थाने में दें। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसा नहीं कर सकतीं हो घर बैठे पुलिस हेल्प लाइन से शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सूनसान गलियों में न निकलें। अपना मोबाइल नंबर किसी अपरिचित को न दें। किसी अपरिचित से दोस्ती भी न करें। ऐसा करने से कई बार देखा गया कि अपराधी मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य छोटे लाल यादव ने कहा कि अब महिलाएं किसी से कम नहीं है। देश के उच्च पदों पर काय कर रही हैं। सेना में भी कई महिलाएं शामिल हैं। अच्छी पढ़ाई करो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। शिक्षक राजनारायण शुक्ला ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य छात्राएं बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओंं को जुड़ो कराटे का कराया अभ्यास
महिला कांस्टेबल राखी सिंह व कांस्टेबल शिवम मिश्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जुड़ो कराटे का अभ्यास कराया। महिलाओं के लिए चल रही हेल्पलाइन की जानकारी दी।



उपयोगी जानकारी मिली
छात्राएं पूजा सिंह, नीतू सिंह, आकांक्षा, नेहा, प्रियंका, अंजली, मालती, रेखा देवी, अनुष्का व कमला आदि ने छात्राओं ने बताया कि अपराजिता कार्यकम से उनको कई अच्छी जानकारी मिली है। जिनको अपने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed