फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   if people dont follow traffic rules will be punished

रूट बाधित किया तो दर्ज होगी रिपोर्ट

Sat, 03 Jan 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 03 Jan 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
if people dont follow traffic rules will be punished
जिले में बिगड़ती यातायात व्यवस्था की खबर पर शनिवार को डीएम और एसपी ने बस स्टैंड और अन्य जगहों का मुआयना किया। इस दौरान कई जगह आड़े-तिरछे वाहन खड़े देखकर चालकों को फटकार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन पार्किंग या स्टैंड के अलावा अन्य जगह खड़ा मिला तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यालय में ट्रैफिक चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन रोड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टेंपो और डग्गामार वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। कहीं पर भी वाहन खड़े करने, सवारियां लोड करने से अक्सर जाम लगता है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने तीन जनवरी के अंक में  इनकी मनमानी खड़ी कर रही परेशानी शीर्षक से इस समस्या पर खबर प्रकाशित की थी। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। शनिवार को ही जिलाधिकारी नीलम अहलावत और एसपी स्वामी प्रसाद ने पुलिस बल के साथ बस स्टैंड और अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने डग्गामार वाहनों, टेंपो-टैक्सियों के चालकों को आवागमन अवरुद्ध करने पर फटकार लगाई। कहा कि दोबारा ऐसी स्थिति मिली तो मामला दर्ज किया जाएगा। डीएम ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों से भी बसें निर्धारित जगह ही खड़ी करने को कहा। अतिक्रमण पर एफआईआर और निलंबन की चेतावनी भी दी। उन्होेंने बीच सड़क पर खड़े ठेले वालों को भी वहां से हटने को कहा।


वहीं एसपी स्वामी प्रसाद ने कहा कि दोबारा रूट बाधित हुआ तो कार्रवाई होगी। डीएम ने आवागमन वाली सड़क के लगभग पांच किमी के दायरे में निजी वाहन न खड़ा करने और ट्रैफिक नियमाें का पालन करने की हिदायत दी। बस स्टॉप को साफ सुथरा रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed