{"_id":"69fa4213ae011d3e9706e0eb","slug":"i-stood-in-line-since-morning-but-did-not-get-the-cylinder-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-130637-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सुबह से लाइन में लगे, नहीं मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सुबह से लाइन में लगे, नहीं मिला सिलिंडर
Wed, 06 May 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 06 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालात यह हैं कि उपभोक्ता सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं, लेकिन दोपहर तक भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी कई उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसियों पर पहुंच गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंची। इंतजार से थककर कुछ लोग वापस लौट गए, जबकि कई उपभोक्ता उम्मीद में घंटों खड़े रहे।
जिले में पांच हजार से अधिक की बुकिंग अब भी पेंडिंग चल रही है और लगातार यह संख्या बढ़ रही है। घरेलू सिलिंडर के साथ ही व्यावसायिक सिलिंडर की मांग भी बढ़ी हुई है। रविवार को डिपो बंद रहने और सोमवार को एजेंसियों के बंद रहने के कारण समस्या और बढ़ गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन बार एजेंसी का लगा चुके चक्कर
खोह निवासी सोनू ने बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल को बुकिंग कराई थी। इसके बाद से अब तक तीन बार एजेंसी के चक्कर लगा चुके हैं। मंगलवार को सिलिंडर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह 10 बजे से 12 दोपहर तक इंतजार करने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
दो दिन से बिना सिलिंडर लौटे
शीतलपुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि दो दिनों से बिना सिलिंडर के लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर तक सिलिंडर नहीं मिला। कई लोग लौट चुके हैं। अब हम भी घर जा रहे हैं। बुधवार को फिर से प्रयास करेंगे।
-- -- -- -- -- -- --
जिले में गैस का वितरण किया जा रहा है। रविवार को डिपो बंद होने के कारण कुछ एजेंसियों में आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जहां स्टॉक था वहां वितरण हुआ। मंगलवार को भी वितरण हुआ अब नियमित रूप से आपूर्ति कर उपभोक्ताओं की मांग पूरी की जा रही है।
कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी