फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   I am grateful to you Guru, you told me about Govinda...

Chitrakoot News: बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय...

Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
I am grateful to you Guru, you told me about Govinda...
​शिष्यों को आशीर्वाद देते रामभद्राचार्य।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। गुरुवार के दिन गुरु पूर्णिमा पर्व का महत्व धर्मनगरी में देखते ही बना। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में मठ मंदिरों में गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से शाम तक शिष्यों का तांता लगा रहा। धारकुंडी व तुलसी पीठ में सबसे ज्यादा भीड़ रही। धार्मिक कार्यक्रम होने के साथ ही भंडरा का आयोजन किया गया। हर स्थान पर गुरुओं के महत्व को देखा गया। संत महंतों ने बताया कि गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा होता है। ऐसे में गुरुओं को देश समाज हित को लेकर शिष्यों को शिक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने के लिए एक दिन पहले से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच गए थे। गुरुवार को प्रमुख मठ मंदिरों में तुलसी पीठ में भव्य कार्यक्रम किया गया। जहां पर शिष्यों ने जगदगुरु रामभद्राचार्य की विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन

यहां पर कई उद्योगपति के परिवार के सदस्य सहित राजनैतिक दल के नेता मौजूद रहे। कामदगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु राम स्वरूपाचार्य, संत मदन गोपालदास, परिक्रमा मार्ग के भगवतपीठ के आचार्य नवलेश दीक्षित, जानकी महल के महंत सीताशरण, भरतमंदिर में महंत दिव्य जीवनदास, फलहारी महंत रामप्यारे दास, बड़ा अखाड़ा के महंत श्याम दास, जानकीकुंड के सिया शरण दास, गायत्री शक्तिपीठ डा.रामनारायण त्रिपाठी, अनुसुइया आश्रम झोला बाबा, देवांगना घाटी के पंपापुर आश्रम के प्रेमदास व परिक्रमा मार्ग पर संत बृजेंद्र शास्त्री के दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही मानिकपुर क्षेत्र के धारकुंडी आश्रम में बाबा संजय के दर्शन किया। शहर के संतोषी मंदिर में संत बृजमोहन त्यागी महाराज, व सच्चा बाबा आश्रम में ललित महाराज के दर्शन करने के लिए शिष्य पहुुंचे। इस स्थानों पर भजन कीर्तन, रामायण पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed