{"_id":"687d3899b0ca434cb1098c64","slug":"hurt-by-her-husbands-scolding-a-woman-hanged-herself-to-death-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-118114-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पति के डांटने से आहत महिला ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पति के डांटने से आहत महिला ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
पुष्पा देवी
- फोटो : परिजन
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया के बगैचा पुरवा गांव में शनिवार की शाम को घरेलू बात को लेकर पति ने महिला को डांट दिया। इससे आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।
सरैंया के मजरा बगैचा पुरवा निवासी विजयपाल यादव ने बताया कि शाम को घरेलू बातों को लेकर पत्नी पुष्पा देवी (28) को डांट दिया था। इससे नाराज होकर पत्नी ने रात में घर के अंदर छत में लगे पंखे के हुक से साड़ी से फंदा लगा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसने ही पत्नी के मायके में सूचना दी है। बताया कि वह पत्नी के साथ अलग घर बना कर रहता है। करीब आठ साल शादी हुई थी लेकिन अभी बच्चे नहीं हैं। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विजय पाल यादव ने बताया कि पत्नी पुष्पा के बचपन में ही उसकी मां घर में विवाद के बाद अपनी गोद में बैठाकर आग लगा लिया था लेकिन पत्नी बच गई थी और उसकी मां की मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोग यह बात कहते हुए रो रहे थे कि मां के द्वारा लगाई आग से पुष्पा बच गई थी, अब फंदा लगाने से मौत हो गई।