{"_id":"5793bbb04f1c1b4032c4b95f","slug":"household-fire-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग के गृहस्थी राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग के गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
घर में आग लगने के बाद गृहस्थी बर्बाद देखकर बिलखती रसोइया गुड्डी शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या विद्यालय की रसोइया के घर में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। पुलिस व ग्रामीणाें की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगे से करीब एक लाख की गृहस्थी राख हो गई।
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के रौली गांव में कन्या पाठशाला की रसोइया गुड्डी शुक्ला पुत्री सत्यनारायण अपने पुत्र के साथ शुक्रवार की रात घर में सो रही थी। अचानक आग लगने से वह पुत्र को लेकर चिल्लाती हुई बाहर भागी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी मो. अकरम मय फोर्स पहुंचे। सभी ने मिलकर लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई गई। आग से महिला का लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। महिला ने बेटे के साथ पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी।
विज्ञापन