{"_id":"66f1c901572c15d6030ce106","slug":"household-burnt-due-to-cylinder-fire-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109755-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सिलिंडर की आग से गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सिलिंडर की आग से गृहस्थी जली
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय से सटे कालूपुर में रात एक मजदूर के घर में खाना बनाते समय सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकले। पीडि़त ने बताया कि आग से गृहस्थी सहित बक्से में रखे लगभग दस हजार रुपये जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
ग्राम कालूपुर के विनोद श्रीवास ने बताया कि पत्नी सरिता देवी रविवार की रात गैस चूल्हा में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर की गैस लीक होने से आग लग गई। कुछ ही समय आग की लपटे विकराल रूप धारण कर दिया। यह देख परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी की सामग्री व बक्से में रखे रुपये जल गए।
पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। आग की घटना के बाद से रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। उसके एक करीबी रिश्तेदार ने दूसरे दिन के भोजन की व्यवस्था की है। प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।