फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hotspot people have fear in chitrakoot

ऐंचवारा व बेराउर के निवासियों में घर से निकलने को लेकर डर, हॉटस्पॉट में सामान भेजने की हो रही व्यवस्था

Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
hotspot people have fear in chitrakoot
चित्रकूट शहर के रेलवे क्रासिंग के पास शंकर बाजार ओवरब्रिज के नीचे हॉटस्पॉट स्थल के निवासियों में एक घर से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से भय समाया है। जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय लोग बेहद सतर्कता बरत रहे हैं। इसके अलावा ऐंचवारा व अमानपुर गांव के लोग कोरोना को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन

शंकर बाजार हॉटस्पॉट से आगे चौराहे से कसहाई रोड मार्ग पर 11 हजार की विद्युत लाइन तार अस्त-व्यस्त तरीके से झूल रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले निवासियों ने दूध सब्जी, किराना व दवा समय से न मिल पाने की शिकायत की है। इस मार्ग पर स्थित सराफा बाजार पूरी तरह बंद होने से सहालग के समय दुकानदार परेशान हैं।
विज्ञापन

उधर, ऐंचवारा गांव में एक सफाई कर्मी जो विकास भवन में पत्र वाहक का काम करता था। उसके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गांव के लोग डरे हुए हैं। कुछ ऐसा ही हाल अमानपुर गांव का है। विकास भवन के एक कर्मचारी के पॉजिटिव होने के बाद उसके भाई समेत चार परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव में दूध व सब्जी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed