{"_id":"6ae774737abff7e304047ec9","slug":"46000-beneficiaries-at-legal-camp-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138453-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: विधिक शिविर में 46 हजार लाभांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: विधिक शिविर में 46 हजार लाभांवित
Sun, 01 Nov 2026 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी 29 शिविर में लाभार्थी को चेक देते जिला जज व अन्य। संवाद
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में 46,564 लाभार्थी लाभांवित हुए। इनमें प्री मेगा शिविर के लाभार्थी शामिल हैं।
राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में करीब 5500 का लक्ष्य था। विभिन्न विभागों ने कुल 503 प्री-कैंप आयोजित किए थे। बेसिक शिक्षा विभाग ने 54 दिव्यांग बच्चों को उपकरण व प्रमाण पत्र दिए। आवास योजना के 34 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
नेडा ने सात सोलर पैनल और पशुपालन विभाग ने 11 प्रमाण पत्र प्रदान किए। कृषि विभाग ने ग्यारह बीज-उपकरण और दिव्यांग कल्याण ने 23 ट्राईसाइकिल व हेलमेट बांटे। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सचिव इला चौधरी समेत अन्य न्यायिक व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
इन योजनाओं में भी मिला लाभ
पिछड़ा वर्ग कल्याण ने सात शादी अनुदान, छह सामूहिक विवाह और सात वृद्धा पेंशन दिए। उद्योग विभाग ने छह उद्यम रजिस्ट्रेशन और महिला कल्याण ने पांच कन्या सुमंगला व बाल सेवा योजना के लाभ प्रदान किए। दुग्ध विभाग ने नौ, गौ संवर्धन योजना और राजस्व विभाग ने बारह विरासत खतौनी दी। पंचायतीराज ने दस शौचालयों के लिए धनराशि और रेशम विभाग ने नौ प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। पुलिस विभाग ने आठ खोए मोबाइल मालिकों को लौटाए और सड़क सुरक्षा के तहत आठ हेलमेट बांटे।