फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hospital's electrical equipment blown up due to high voltage

Chitrakoot News: हाईवोल्टेज से अस्पताल के विद्युत उपकरण फुकें

Sat, 18 May 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Hospital's electrical equipment blown up due to high voltage
राजापुर (चित्रकूट)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक हाई वोल्टेज आ जाने से बिजली के उपकरण जल गए। इससे अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि करीब नौ बजे महिला चिकित्सक डॉ. अंकिता, डॉ. पूर्णेंद्र शेखर तथा वरुणा सिंह कक्ष में बैठकर मरीज देख रहे थे। अचानक अस्पताल में हाई वोल्टेज आ जाने से फाल्ट हुआ। इससे अस्पताल में लगे 20 ट्यूब लाइट, 15 सीएफएल, 4 पंखे, 3 इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर सहित अन्य उपकरण भी जल गए हैं। फाल्ट की तेज आवाज से अफरा तफरी मच गई।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर, फार्मासिस्ट व एएनएम के आवासीय कमरों में लगे विद्युत उपकरण भी जल गए हैं। कई घंटे बाद अस्पताल की लाइट दुरुस्त कराई गई। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। आनन फानन विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफॉर्मर बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed