फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   hospital,train,labour,covid 19,CMO

29 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, दहशत

Sun, 04 Apr 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
hospital,train,labour,covid 19,CMO
चित्रकूट/मानिकपुर। इस साल सबसे बड़ी संख्या में 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज रविवार को मिले है। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से जिले में दहशत बढ़ गई है। अब जिले में एक्टिव केस 43 हो गए हैं। जबकि कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में अधिकांश प्रवासियों के आने और सुरक्षा में लापरवाही से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार यानी 3 अप्रैल को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि रविवार को एक ही दिन में 29 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इससे लगता है कि ट्रेनों व बसों के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को 993 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 29 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें पांच मरीज मानिकपुर क्षेत्र के हैं। जिले में जनवरी से लेकर अब तक एक दिन में सबसे बड़ी संख्या में 29 मरीज रविवार को मिले हैं।
विज्ञापन

प्रवासियों से खतरा बढ़ा
चित्रकूट। जिले के प्रवासी मजदूरों का शहरों से आना शुरू हो गया है। रोजाना बड़ी संख्या में ट्रेनों और निजी साधनों से आ रहे है। जिसमें मानिकपुर रेलवे स्टेशन में सबसे अधिक प्रवासी मजदूर आते है। यहां पर महाराष्ट्र प्रदेश से आठ ट्रेनों के अलाव मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान आदि राज्यों से ट्रेनें आती है। जिससे खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed