चित्रकूट। सांसद आरके सिंह पटेल व सीडीओ अमित आसेरी ने सोमवार को नगर पालिका परिषद कर्वी से विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के अंतर्गत जनित रोगों से बचाव को जनपद में वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार, पोस्टर, बैनर, पंपलेट एवं लाउड स्पीकर के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने दस्तक अभियान के अंतर्गत 10 से 24 मार्च तक घर-घर जाकर बुखार के रोगियों का चिन्हींकरण, कुपोषित बच्चों का टीकाकरण आदि रोगों से बचाव के लिए प्रचार प्रसार का कार्य किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि अभियान में नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में सफाई, कचरा निस्तारण एवं फागिंग का कार्य किया जाएगा। रैली के दौरान सीएमओ डॉ.विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एनके कुरेचिया, प्रगति चंदेल, जय शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)