{"_id":"57c07f7e4f1c1bf638d4f0f2","slug":"hope-had-reached-the-village-government-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सुविधाओं को गांव तक पहुंचा रहीं आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सुविधाओं को गांव तक पहुंचा रहीं आशा
चित्रकूट
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओें को प्रशस्ति पत्र देतीं डीएम मोनिका रानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा बहुओं के सम्मेलन में डीएम ने उनके कार्य की सराहना की। साथ ही अच्छा कार्य करने वाली आशा बहुओं को पुरस्कृत भी किया गया। सम्मेलन में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व आशाओं को बेहतर कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को श्रंगार पैलेस में हुए जिला स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किया। उन्होेेंने कहा कि आशाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी ब्लाकों में अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कृत किया। सम्मेलन में आशओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रास सोसाइटी के जिला सचिव केशव शिवहरे ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएमओ डा. पीएन गोयल व डा. आर के चौरिहा, डा. अनिल कुमार वर्मा, रामपाल वर्मा, डा.आरके करवरिया, एमएल द्विवेदी, पंकज गोयल आदि मौजूद रहे।