फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Homeguard's wife burnt in fire in Chitrakoot, accused of murder on death

चित्रकूट में आग से जली होमगार्ड की पत्नी, मौत होने पर हत्या का आरेप

Mon, 02 Mar 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Homeguard's wife burnt in fire in Chitrakoot, accused of murder on death
मऊ (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के चित्रवार गांव निवासी होमगार्ड की पत्नी की जलकर मौत हो गई। ससुरालीजनों ने कहा आग लगने का कारण पता नहीं चला। ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर मायका पक्ष से मृतका के पिता व भाई गांव पहुंचे और हत्या का आरेाप लगाया। उन्होंने कहा बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी गई। गांव में ही दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मायका पक्ष के लोग मऊ थाने पहुंचे तो ससुरालीजन मृतका के दोनों बच्चे लेकर अज्ञात स्थान पर चले गए। पुलिस गांव पहुंची तो घर में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी गांव के हीरामणि दुबे ने बताया कि उनकी पुत्री रीता की शादी चित्रवार गांव के होमगार्ड मनोज द्विवेदी से 2009 में हुई थी। उनके दो पुत्र हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार की रात परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात में ही उसकी पुत्री को पति व अन्य लोगों ने मिलकर मार डाला है। इसके बाद उसके आग से जलने की बात कही जा रही है। सोमवार सुबह परिजनों ने बिना किसी को बताए रीता के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। सोमवार सुबह गांव में ही मौजूद मृतका के ससुर राजधर ने बताया था कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला और उन्हें पता चला कि आग से बहू रीता की मौत हुई है।
विज्ञापन

जब मायका पक्ष चित्रवार गांव पहुंचा तो दोनों पक्ष के बीच रीता की मौत व सूचना न देने को लेकर बहस होने लगी। इसके बाद मायका पक्ष के लोग थाने पहुंचे। इसी बीच ससुरालीजन मृतका के दो पुत्रों के साथ कहीं चले गए। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो घर में कोई नहीं मिला। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति मनोज द्विवेदी, ससुर राजधर, सास गीता देवी, देवर सोनू समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed