{"_id":"663d1f18cb67b589f50a92f4","slug":"highway-jammed-in-scorching-heat-people-worried-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-106844-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भीषण गर्मी में हाईवे पर लगा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भीषण गर्मी में हाईवे पर लगा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी जनसभा के दौरान हाईवे पर कई बार जाम लगा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे भीषण गर्मी के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वैशाखी अमावस्या के दूसरे दिन आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के चलते जाम लगा रहा।
गुरुवार की दोपहर को झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बेड़ी पुलिया के पास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी जनसभा थी। इसके अलावा वैशाखी अमावस्या के दूसरे दिन के चलते श्रद्धालुओंं का आवागमन इसी मार्ग से हो रहा था। जनसभा में सैकड़ों वाहन आए थे। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सैकड़ों वाहनों इधर-उधर फंसे रहे। भीषण गर्मी के चलते लोग हलाकान रहे। आम जनमानस को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
हाइवे पर स्कूल बस, रोडवेज बस व अन्य प्राइवेट साधन जाम में फंसे रहे। जानकारी यातायात पुलिस को हुई तो यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर जाम खुलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।