फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Higher yields of low cost crops

कम लागत की फसल उगाए तो ज्यादा लाभ

Sat, 16 Jun 2018 12:15 AM IST
chitrakoot
chitrakoot Updated Sat, 16 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Higher yields of low cost crops
किसानों को संबोधित करते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। विकासखंड पहाड़ी के प्रसिद्धपुर गांव में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कि सानों की चौपाल में कहा कि कम लागत की फसल का उत्पादन करें तो ज्यादा लाभ होगा। महंगी रासायनिक खाद का प्रयोग न कर देशी जैविक खाद से खेती करें। इसके लिए सरकार पूरा सहयोग कर रही है। इस दौरान कृषक प्रशिक्षण, मिनी किट वितरण व पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किसान कल्याण अभियान कार्यक्रम मेें शुक्रवार को कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा फसली ऋण के रूप में सीमांत व लघु किसान जिनका 5 एकड़ व 2 हेक्टेयर से कम है उन किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया गया है। चित्रकूट जिले में 22134 किसानों का 122.68 करोड़ रुपये माफ कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि जनपद में कम लागत व कम पानी वाली फसलें व मोटा अनाज सांवा, कोदा व ज्वार की खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। मृदा में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए वर्मी कंपोस्ट व नैडप निर्माण के लिए अनुमन्य अनुदान पर चर्चा की। कहा कि किसान सोलर पंप का उपयोग सिंचाई के लिए करें। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसान कल्याण अभियान के अंतर्गत चयनित 25 गांवों में कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी दें। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि केेंद्र व प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित की योजनाएं लागू कर पात्रों को लाभ दिला रही है। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि सभी विभागों से मिलकर चयनित 25 गांवों में कार्य कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 20 हजार शौचालय के निर्माण के लिए सरकार द्वारा धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। कार्यक्रम का संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ,मानिकपुर विधायक आर के पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, शिव शंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह, लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन सुशील द्विवेदी, शक्ति प्रताप सिंह, हेमंत प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, सुनील गर्ग, जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक, कृषि विज्ञान केंद्र के डा गोविंद वर्मा, डा विनय सिंह राकेश कुमार, प्रधान बलराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed