फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   high speed dumper Divyang trampled to death

Chitrakoot News: तेज रफ्तार डंपर ने दिव्यांग को रौंदा, मौत

Sat, 27 May 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 27 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
high speed dumper

Divyang trampled to death
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास दिव्यांग को राजापुर की ओर से तेज गति से आए डंपर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। गुस्साए परिजनों ने शव पहाड़ी राजापुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची राजापुर पुलिस ने समझाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी रज्जू उर्फ रजवा (45) घर के बाहर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था। रात लगभग नौ बजे लघुशंका करने के लिए सड़क पार कर गया। जैसे ही वह वापस आने लगा तो राजापुर की ओर से तेज गति आ रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने दिन रात इस मार्ग पर अनियंत्रित गति से दौड़ते खनिज सामग्री लदे वाहनों पर अंकुश न होने का आरोप लगाया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजापुर-पहाड़ी मार्ग में शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने परिजनों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। मृतक के भाई देवमन ने बताया कि वह बाएं हाथ से दिव्यांग था। वह गांव में ही पंचर बनाने का काम करता था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। वह पांच भाई एक बहन में चौथे नंबर कर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed