{"_id":"6776d1d65363b378d309be08","slug":"heaters-installed-in-the-ward-patients-got-relief-from-cold-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112148-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वार्ड में लगे हीटर, मरीजों को मिली ठंड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वार्ड में लगे हीटर, मरीजों को मिली ठंड से राहत
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए हीटर लगाया जा रहा है। आठ वार्डों में हीटर लगा दिए गए हैं। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में अभी हीटर नहीं लगाए गए हैं।
अमर उजाला ने दो जनवरी के अंक में जिला अस्पताल में नहीं लगे हीटर व ब्लोअर की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन कई वार्ड में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए हीटर का इंतजाम किया है। अस्पताल में भर्ती प्रमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार से वार्ड में हीटर लगाया गया है। इससे इस भीषण ठंड में भारी राहत है। इसी प्रकार आठ वार्ड में यह इंतजाम किया गया है।
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल का रैन बसेरा भी पूरी तरह संचालित है। इसके अलावा आठ वार्ड में हीटर लगाए गए हैं। मरीजों को ठंड से बचाने के सभी उपाय किये जा रहे हैं।