फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Healthy women empowered society: Treatment on paper, ground reality disappointing

स्वस्थ नारी सशक्त समाज: कागजों पर इलाज, जमीनी हकीकत निराशाजनक

Sun, 21 Sep 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 21 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Healthy women empowered society: Treatment on paper, ground reality disappointing
चित्रकूट। स्वस्थ नारी, सशक्त समाज अभियान की चमक जिले में खोखली साबित हो रही है। विभाग हजारों महिलाओं और बच्चों के इलाज के दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिर्फ एक महिला रोग विशेषज्ञ और तीन बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब डॉक्टर ही नहीं हैं तो इलाज आखिर कौन कर रहा है।
विज्ञापन


जिले के मानिकपुर, मऊ, रामनगर, रैपुरा, राजापुर, पहाड़ी और शिवरामपुर सीएचसी में से केवल राजापुर केंद्र पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता मिश्रा तैनात हैं। मानिकपुर सीएचसी पर डॉ. स्वाति पाठक की नियुक्ति थी, लेकिन एक माह पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया। शेष सभी सीएचसी पर महिला रोग विशेषज्ञों का अभाव है। बाल रोग विशेषज्ञों की भी स्थिति चिंताजनक है। केवल राजापुर, पहाड़ी और मानिकपुर सीएचसी में उनकी तैनाती है, जबकि अन्य केंद्र खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की तस्वीर भी उम्मीद जगाने वाली नहीं है। यहां महिला रोग विशेषज्ञ सिर्फ एक हैं और बाल रोग विशेषज्ञों की संख्या छह है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और बच्चे प्राथमिक स्तर पर विशेषज्ञ इलाज से वंचित रहते हैं और मजबूरन जिला अस्पताल का रुख करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का दावा है कि अभियान के तहत अब तक हजारों महिलाओं और बच्चों का इलाज किया जा चुका है। मानिकपुर सीएचसी और छह पीएचसी में एक ही दिन में 620 महिलाओं के इलाज का रिकॉर्ड बताया गया, आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 1668 मरीजों के इलाज यहां करने का दावा किया गया है। इसी तरह मऊ सीएचसी में 136 मरीज देखे गए, जिनमें 36 गर्भवती महिलाएं और जुकाम-बुखार से पीड़ित सौ मरीज शामिल थे।

लेकिन हकीकत यह है कि जब महिला रोग विशेषज्ञ ही तैनात नहीं हैं तो इतने बड़े पैमाने पर इलाज का दावा कैसे संभव है। चिकित्सकों की भारी कमी ने अभियान की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साफ दिख रहा है कि योजनाएं चाहे जितनी आकर्षक हों, डॉक्टरों के बिना वे महज कागजों तक सीमित रह जाती हैं।

--वर्जन--
चिकित्सकों की कमी किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद स्वस्थ नारी सशक्त समाज अभियान के तहत अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज वहां तैनात चिकित्सक कर रहे है।
-डॉ. भूपेश द्विवेदी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed