फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Health workers performed duty regardless of life

जान की परवाह किए बिना स्वास्थकर्मियों ने निभाया कर्तव्य

Thu, 09 Sep 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Health workers performed duty regardless of life
फोटो- 5- खोह कोविड अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का शुभांरभ करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्य? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच विंग) खोह में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मियों ने जान की परवाह किए बगैर कर्तव्य निर्वहन किया। स्वास्थ्यकर्मियों के किए कार्यों की बदौलत ही लोगों की जान बची।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सभी लोग कोरोना संक्रमण के डर से घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे तब स्वास्थ्यकर्मियों ने जान की परवाह किए बगैर सच्चे योद्धा के रूप में बखूबी कर्तव्य का निर्वहन किया। इसकी मिसाल के तौर पर डॉ. इम्तियाज अहमद मौजूद हैं। कहा कि डॉ. इम्तियाज कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती रहते हुए मोबाइल के जरिए कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए बराबर डटे रहे।
विज्ञापन

अब ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण हो जाने से ऑक्सीजन के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने कहा कि राज्यमंत्री ने विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट के लिए जो सहयोग दिया है, वह पूरे जनपदवासियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने लोक निर्माण राज्यमंत्री से मातृ एवं शिशु अस्पताल में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए आरओ प्लांट और एक हैंडपंप लगवाने की मांग की है। इस मौके पर सीडीओ अमित आसेरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बी के अग्रवाल, डा. राजेश कुमार आजाद, डीपीएम आरके करवरिया, राधेश्याम सिंह, डा.शशांक पांडेय, डीडीएम संतोष श्रीवास्तव, डा.अमित कुमार सिंह, डा. विवेक प्रताप सिंह, ज्ञान चंद शुक्ला, लवकुश कुमार, अरुण कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed