{"_id":"5e7e2fba8ebc3e78ac7e9957","slug":"health-chitrakutt-news-knp552622359","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें दूसरों को बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें दूसरों को बचाएं
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि बुखार और खांसी होने पर केवल पैरासीटामाल लें और घर पर आराम करें। कोरोना वायरस को लेकर हम तीन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर फोकस करने के साथ ही उन्हें क्या सावधानी बरतनी है, उस बारे में जागरूक कर रहे हैं।
इसमें पहला है अगर आप विदेश से लौटे हैं, दूसरा अगर आप दूसरे राज्य या शहर से गाँव लौटे हैं और तीसरा अगर आप सामान्य नागरिक हैं तो क्या जरूरी सावधानी बरतनी है। विदेश से लौटे हैं तो वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान विदेश से आने वालों को बताया जा रहा है कि घबराएं नहीं, 14 दिनों तक घर के एक अलग कमरे में परिवार वालों से दूर रहें। इस तरह से आप अपने साथ परिवार वालों को भी कोरोना से बचा सकते हैं। जिस कमरे में रह रहे हैं उसमें एक लीटर पानी में 15 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर पोछा लगाएं।
इस दौरान परिवार वालों के साथ ही किसी अन्य से भी हाथ मिलाने और गले मिलने से बचें। विदेश से लौटने के 28 दिनों के भीतर अगर खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई भी लक्षण दिखें तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805145 अथवा जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी में स्थापित कंट्रोल रूम के फोन न 233066, 233685 पर संपर्क करें।