फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Headquarters to meet 24-hour electricity by September 30

30 सितंबर तक मुख्यालय को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Headquarters to meet 24-hour electricity by September 30
विद्युत समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता(स्टोर) एके सिंह ने बातचीत करते सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सुधीर कुमार के प्रतिनिधि के रूप में जिले में पहुंचे अधीक्षण अभियंता(स्टोर) एके सिंह ने 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने का भरोसा दिया। यह भी कहा कि ग्रामीण इलाके में कम से कम 12 बिजली आपूर्ति होगी।  

  धर्मनगरी के पर्यटक बंगले मेें बुधवार को अधीक्षण अभियंता से सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बिजली समस्या पर बातचीत की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता(स्टोर) एके सिंह सिंह ने कहा कि लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। राजापुर बिजलीघर में एक सप्ताह में नई बिजली की मशीने लग जाएगी। इसके लिए सरधुआ बिजली घर की मशीन बदली जाएगी। राजापुर का कैपिसिटर दो दिन में चालू हो जाएगा। जर्जर तारों को बदलने का कार्य गुरुवार से शुरू हो जाएगा। लघु डाल नहरों को 24 बिजली मिलेगी। अगले सप्ताह से किसानों को नए बिजली के ट्रांसफार्मर मिलना शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed