{"_id":"580122c54f1c1bf62d28fa62","slug":"he-stopped-performing-intercity","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने प्रदर्शन कर इंटरसिटी रोकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने प्रदर्शन कर इंटरसिटी रोकी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन को रोके खड़ीं आशा बहुएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर आशा बहुओं ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे शहर के रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन को रोक दिया। आशाओं के रेल पटरी पर पहुंचते ही जीआरपी ने उन्हें हटाना शुरू कर दिया। जिसकारण प्रदर्शन कर रही महिलाएं दस मिनट से भी कम समय तक ट्रेन के सामने खड़ी रह पाईं। हालांकि ट्रेन का ठहराव भी स्टेशन पर था और यह करीब बीस मिनट तक यहां रुकती है। इसलिए यात्रियों को ज्यादा परेशानी भी नहीं हुई।
विज्ञापन
आशा बहुएं नियमितीकरण व अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आशा बहुएं रेलवे स्टेशन पहुंची और प्रदर्शन करने लगी। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही इंटरसिटी स्टेशन पर पहुंची। आशाएं पटरियों पर आ गईं। जीआरपी के समझाने पर आशाएं रेल पटरी से हटीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वंदना पांडेय ने कहा कि अब मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। रेखा पटेल ने कहा कि मानदेय से परिवार का पालन पोषण नहीं हो रहा है। इस मौके पर जमुना सिंह, संतोष कुमारी, कमलेश सिंह ,शकुंतला, मीतू देवी, गुड़िया, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन