फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   He gave his life after not being able to attend his sister's wedding beforehand

Chitrakoot News: बहन की शादी में पहले से न जा पाने पर दी जान

Fri, 23 May 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
He gave his life after not being able to attend his sister's wedding beforehand
गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : संवाद
चित्रकूट। बहन की शादी में पहले से न पाने से आहत महिला ने बुधवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरुवार को बहन की शादी साधारण तरीके से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

सरधुवा थाना क्षेत्र के ममसी बुजुर्ग निवासी श्रीचंद्र ने बताया कि गुरुवार को पत्नी सदभावना देवी (28) की बहन संगीता देवी निवासी लोहदा की शादी थी। मायके जाने के लिए पत्नी मंगलवार से जिद कर रही थी। उसने गुरुवार की सुबह ले जाने की बात कही। बुधवार की दोपहर को फिर जाने की जिद कर विवाद करने लगी। कुछ देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने पर जानकारी हुई तो सीएचसी राजापुर लेकर गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रात को पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया कि शादी में शामिल होने के लिए चार दिन पहले ही दिल्ली से आया था। बेटी की मौत से मायके में खुशियां मातम में बदल गई। उसके दो बेटे कृष्णा, प्रियेश और बेटी प्रतीक्षा है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहदा निवासी बाबूलाल ने बताया कि बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे। अगरहुणा से छोटी बेटी संगीता की बारात आनी थी। लेकिन बारात के एक दिन पहले बड़ी बेटी की मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed