{"_id":"57ae0c694f1c1be15bee6742","slug":"he-did-not-want-to-join-the-bjp-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ भाजपाई नहीं चाहते थे कि वह पार्टी में शामिल हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ भाजपाई नहीं चाहते थे कि वह पार्टी में शामिल हों
चित्रकूट
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद गुरुवार को मुख्यालय में कहा कि बसपा का जंगल राज व सपा का गुंडा राज अब सड़क राज बन गया है। मुख्य मार्गों पर ही बड़ी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
बसपा मुखिया टिकट देने के लिए पार्टी को दुकान की तरह चला रहीं हैं। उन्होंने कुछ भाजपाईयों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिले से लेकर मंडलीय स्तर के कई भाजपाई ऐसे हैं जो नहीं चाहते थे कि वह पार्टी में शामिल हों।
विज्ञापन
गुरुवार को मुख्यालय स्थित आवास पर पूर्व विधायक ने कहा कि शुरू से ही उनमें समाजसेवा करने का जज्बा रहा है। बसपा कार्यकाल में पांच साल तक विधायक रहने के दौरान वह जनसेवा करने मेें पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
इसके बाद बसपा से उनका मोहभंग हो गया और लगातार हुए चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का प्रयास किया। लेकिन विधायक व चेयरमैन के चुनाव भाजपा हार गई। कुछ समय बाद आनलाइन भाजपा की सदस्यता भी ली लेकिन कुछ भाजपाई ही उनसे खुन्नस रखते थे और हाईकमान को गुमराह रखते थे।
पत्रकारों के पूछने पर कहा कि वह समाजसेवा तो करेंगे लेकिन विधायक बनकर वह इस काम को बेहतर तरीके से कर सकेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में वह टिकट की मांग जरूर करेंगे। बसपा के बारे में उन्होने कहा कि पार्टी नीतियों से भटक गई है। वहां अब टिकट बेचने की दुकान खुली है।
वहीं अब सपा शासन काल में भी जनता को शांति व सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, संतोष तिवारी व मनोज बेलौंहा आदि मौजूद रहे।