फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Harmony between Bar and Bench is necessary: Ramkesh Nishad

बार और बेंच में सामंजस्य जरूरी : रामकेश निषाद

Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Harmony between Bar and Bench is necessary: Ramkesh Nishad
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील सभागार में शुक्रवार को बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य बेहद जरूरी है। उन्होंने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इससे पहले अध्यक्ष गंगाशरण सिंह कछवाह व महासचिव रुद्रदत्त मिश्र ने मंत्री व अपर आयुक्त अमर पाल, एसडीएम शशिभूषण मिश्र का स्वागत किया। महर्षि महेश योगी वैदिक संस्कृत पीठ पदारथपुर के बटुको ने मंत्रोच्चार किया। मंत्री ने अध्यक्ष गंगाशरण कछवाह, महासचिव रुद्रदत्त मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, सामान्य उपाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु दत्त द्विवेदी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन अवनीश कुमार त्रिवेदी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय उमाशंकर यादव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और रामभूषण मिश्र को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बार बेंच मिलकर काम करेंगे तो फरियादियों को जल्द न्याय मिलेगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने विधायक बनते ही निवर्तमान अध्यक्ष को अधिवक्ता संघ का भवन निर्माण कराने दस लाख रुपये दिये थे। कहा कि जल्द ही गेस्ट हाउस व शौचालय की व्यवस्था तहसील परिसर के आसपास की जाएगी। अध्यक्ष की मांग पर उप निबंधक कार्यालय, ट्रेजरी ऑफिस व सर्किल ऑफिस जल्द बनवाने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, महासचिव ओमप्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बांदा सुबीर सिंह ने भी संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर पहलवान, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, सत्यदेव त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ तिंदवारी सुरेंद्र सिंह रहे। संचालन शिवबाबू तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed