{"_id":"6042743a8ebc3e58fc5fe055","slug":"gudwatta-ka-rakhe-dhayan-chitrakutt-news-knp615841742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में समय सीमा व गुणवत्ता का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में समय सीमा व गुणवत्ता का रखें ध्यान
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत कराए गए कार्यों एवं प्रस्तावित कार्य की स्वीकृति संबंधी समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उन्हाेंने कहा कि सड़क निर्माण के स्वीकृत कराकर कार्य को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं, लेकिन गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें।
जिलाधिकारी ने कहाकि बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत शासन से जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उसी के अनुसार कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देश दिए कि जिन कार्यदायी संस्थाओं से क्या-क्या कार्य कराए जाने हैं उसका विवरण भी उपलब्ध कराएं।
बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अरविंद कुमार, निर्माण खंड अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मुनेश कुमार सहित संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)